Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

टाइगर और टाइगरकोट नकली पेंट ब्रश बेचने वाले ढकोली के तीन व्यापारी पटियाला जेल भेजे

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /जीरकपुर

टाइगर और टाइगरकोट नकली पेंट ब्रश बेचने वालों  पर कंपनी ने कड़ी कार्रवाई करते 22 से 26 मई तक विशेष अभियान चला और ट्राईसिटी के हिस्सों में पुलिस की मदद से छापेमारी की गई। इस दौरान कई नकली पेंट ब्रश भी बरामद किये गए। 

कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार जो कि शिव शक्ति पेंट, ढकोली के सुरिंदर पाहवा और शेरकोट के डुप्लीकेट निर्माता मो. उस्मान और मो. जोइब उर्फ साहिल को भी गिरफ्तार किया गया है । यह सभी दुकानकार व्यापारियों को नकली माल सप्लाई करते थे।(SUBHEAD)

इन सभी पर एफआईआर करके इन्हें गिरफ्तार कर के अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से इन सभी को पटियाला जेल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चंडीगढ़ सहित कई व्यापारियों के नाम बताए , जिन्हें यह नकली प्रोडक्ट सप्लाई करते रहे। आगे की कार्यवाही करते हुए उन सब पर एफ आई आर भी दर्ज की गई है और सभी को गिरफ़्तार कर लिया गया है7 जिन्हे की पटियाला जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों ने कई चंडीगढ़ और आस-पास के दुकानों के भी नाम बताएं जो इनसे नकली माल लेते थे, जिनकी जांच की जा रही है। करनाल से कंपनी के अधिकारी प्रेम गांधी ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

0 Comments