Friday, 13 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
पंजाब Trending

तीन युवक मोटरसाइकिल समेत घग्घर नदी में गिरे, एक की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर निर्माणाधीन स्लिप रोड पर एक लावारिस जानवर को बचाने की कोशिश में बाइक सवार हिमाचल के तीन युवक बाइक समेत घग्घर नदी में गिर गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायल युवकों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जिनमें से गंभीर रूप से घायल युवक वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव टोनी जिला हमीरपुर, राजकुमार पुत्र रमेश कुमार व अमन शर्मा पुत्र सुभाष चंद दोनों निवासी गांव पड़ौह जिला हमीरपुर थे। पंचकूला में एक दोस्त के यहां रहे थे। इनमें प्रिंस के मामा डेराबस्सी में रहते हैं। रात में वे यामाहा बाइक से डेराबस्सी के लिए निकले। घग्घर पुल से पहले रिलायंस पंप से निर्माणाधीन स्लिप रोड से गुजर रहे थे तभी रात के अंधेरे में तीनों घग्गर नदी में जा गिरे। तीनों बिना हेलमेट थे और होटलों में कार्यरत थे।
पुलिस को अपने बयान में अमन ने कहा कि वह मोटरसाइकिल चला रहा था। सचिन बीच में बैठा था जबकि प्रिंस पीछे बैठा था। रात के अंधेरे में पुल से पहले बीच सड़क पर अचानक एक लावारिस जानवर बाइक के सामने आ गया। इस बीच वह उछलकर एक तरफ गिर गया जबकि सचिन और प्रिंस एक तरफ गिर गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तीनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां सचिन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां प्रिंस को वेंटिलेटर पर रखा गया है क्योंकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

0 Comments