Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर पौधारोपण

Read in:Hindi

शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने 5वीं सिगनल बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर कैम्पस प्रांगण में किया आयोजन, 5वीं सिगनल बटालियन सीआरपीएफ कैम्पस में करीब 30000 पौधे लगाए गए जो कि अब सभी बाल्यावस्था मे पहुँच गए हैं : कमांडेंट विशाल कड़वाल

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

अमर बलिदानी भारत के महान सपूत चंद्रशेखर आज़ाद के जन्मोत्सव पर शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने 5वीं सिगनल बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर कैम्पस प्रांगण के अन्दर तरह-तरह के करीब 500 पौधे लगाए। कमांडेंट विशाल कड़वाल की देखरेख मे सभी अधिकारियों एंव जवानों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली।

कमांडेंट विशाल कड़वाल ने बताया कि विगत दो वर्षों में कैम्पस प्रांगण के अन्दर उनकी देखरेख मे करीब 30000 पौधे लगाए गए जो कि अब सभी बाल्यावस्था मे पहुँच गए है । इस मौके पर बटालियन के सभी अधिकारीगण , श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी समेत सभी जवान उपस्थित रहे।

पौधारोपण के लिए शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार चौबे ने कमांडेंट विशाल कड़वाल का आभार व्यक्त किया।

0 Comments