Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ के वार्षिक समारोह में बाबा बालक नाथ के रंग में रंगा ट्राईसिटी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा सैक्टर 27 स्थित सनातन धर्म मन्दिर में 31वां भक्तिमय और रंगारंग सांस्कृतिक वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ट्राईसिटी से लगभग 17 सभाओं व समस्त भारतवर्ष से हिमाचल से सम्बन्धित 32 संस्थाओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतीशील अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संघ द्वारा विशेष तौर पर शिरक्त की गई।

कार्यक्रम में आध्यत्मिक गुरू माम चन्द राणा जी बतौर मुख्य अतिथि तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय जस्टिस सुरेशवर ठाकुर तथा डॉ. ऐकेअत्री, डायरैक्टर एवं प्रिसिपल गवर्नमैण्ट हास्पिटल सैक्टर 32 तथा पण्डित दीप चन्द शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे।

इनके अतिरिक्त महापौर अनूप गुप्ता, जतिन्द्र पाल मल्होत्रा, बीजेपी अध्यक्ष चण्डीगढ़, संजय टण्डन, सह प्रभारी हिमाचल भाजपा, गुरमुख सिंह ठाकुर, स्थानीय कांग्रेस प्रधान हरमिन्दर सिंह लक्की के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।

(SUBHEAD)कार्यक्रम में ट्राईसिटी से लगभग 5000 हिमाचली व गैर हिमाचली बाशिंदों ने विशुद्ध पारम्परिक तरीके से विशेष तौर पर जिला मण्डी से मंगवाई गई पत्तलों पर व जिला हमीरपुर से आमंत्रित रसोईए/बोटी द्वारा बनाई हिमाचली ज़ायका हमीरपुरी धाम चखकर चटकारे लगाऐ। बाबा बालकनाथ जी की भेंटों पर व हिमाचली लोक संगीत पर लोक गायक हंस राज हंस ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया।

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ कार्यकारिणी द्वारा आये हुये मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया व शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बातचीत के दौरान अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति ने बताया कि महासभा हिमाचल और हिमाचली भाईचारे के कल्याणार्थ मानव कल्याण और समाज सेवा से जुड़ी एक गैर राजनीतिक संस्था है जो मानव जाति के हित के लिए निस्वार्थ भाव से हमेशा हर समय एक पाँव पर खड़ी है।