Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई
हरियाणा Trending

अंतरराज्यीय शराब तस्करी में ट्रक चालक गिरफ्तार, अवैध देसी व अग्रेजी शराब की 435 पेटियां बरामद, आरोपी जेल भेजा

Read in:Hindi

पंचकूला: पुलिस डिप्टी कमिशनर सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने सफलता हासिल करते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 इन्सपेक्टर विरेन्द्र सिंह व उसकी टीम नें भारी मात्रा में देसी व अग्रेजी शराब से भरा ट्रक सहित ट्रक चालक को गिरप्तार किया है

गिरफ्तार किये गये आऱोपी की पहचान साजिद हुसैन पुत्र शेख मुख्तायर उम्र 57 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नागर भाटिया जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है

बताते हैं कि 10.08.2023 को क्राईम ब्रांच की टीम नें गस्त पडताल करते हुए सेक्टर 26/27 की तरफ से गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक को काबू किया । जो ट्रक चण्डीगढ से वाराणसी की तरफ अन्य राज्यो में अवैध सप्लाई के लिए जा रहा था । जिस ट्रक के अन्दर से अवैध 291 पेटी अग्रेजी व 144 पेटी देसी बरामद की गई थी ट्रक चालक को काबू करके आरोपियान के खिलाफ थाना चण्डी मन्दिर में हरियाणा आबकारी अधिनियम के अलावा 420 दर्ज करके आऱोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ की गई ।

आरोपी नें बताया कि यह अवैध शराब वाराणसी जा रही थी जिसका मुख्य आरोपी सोनू वासी सोनीपत का रहने वाला है । एसीपी नें बताया कि मामलें की जांच जारी है और अन्य अरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।आरोपी साजिद हुसैन पुत्र शेख मुख्तायर का रिमांड खत्म होनें उपरांत आऱोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया ।

0 Comments