Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोग गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
डेराबस्सी पुलिस ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 32 बोर, दो मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस एक वाहन सहित बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए एएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने पत्रकार वार्ता दौरान पत्रकारों को बताया कि महेन्द्र सिंह ने पुलिस में शिकायत की कि उसने भांखरपुर में अपना वाशिंग स्टेशन खोल रखा है और उसके पास पांच गाड़ियाँ हैं। उसके टैक्सी चालक उसके सर्विस स्टेशन पर रहते हैं। कृष्ण पुत्र सोनू, बंगा राम कॉलोनी, गांव हासी, जिला हिसार निवासी वर्ष से उसके यहां काम करता था, लेकिन व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया और पैसे का हिसाब-किताब ही रह गया था। हरनेक सिंह पुत्र हरनेक सिंह जिला फतेहगढ़ साहब अपनी कार में मेरे सर्विस स्टेशन पर आए और मुझे गालियां देने लगे और जब वह अपने सर्विस स्टेशन पर पूजा कर रहे थे तो दोनों ने पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी, जिससे महेंद्र ने अपनी जान बचाई और पुलिस स्टेशन में अपनी रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 32 बोर की एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन व छह जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302, 307, 323, 34, 397, 460, 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments