Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने गरीब तबके के परिवारजनों को बांटा राशन व कंबल

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा/ चंडीगढ़  

भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने प्रकोष्ठ के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नए वर्ष पर शहर के विभिन्न हिस्सों में सेक्टर 45 व दड़वा में गरीब तबके के लोगों व मजदूरों को राशन व कम्बल बांटे और भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इतना ही नही नव वर्ष पर वे जय माँ धारी देवी संकीर्तन मंडली द्वारा आयोजित कीर्तन दरबार में मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए और जहां उन्होंने संकीर्तन मंडलियों को धार्मिक गतिविधियों को बनाये रखने के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने की अपील की, ताकि दोनों गतिविधियों का निर्वाह हो सके।

(SUBHEAD)वही दूसरी ओर भूपेंद्र शर्मा को नव वर्ष पर दड़वा में उत्तराखंड मातृ संगठन- जो सामाजिक संगठन है, ने उनके सामाजिक व कल्याणकारी छवि के चलते सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने विशाल भंडारे का आयोजन किया और गरीब व जरूरतमंद लोगों को ऊनी कपड़े व राशन वितरीत किया।

इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि वे सामाजिक कार्यों को करने के प्रतिबद्ध हैं और समय समय पर लोगों की परेशानियों को हल करने का प्रयास भी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व गरीब या मजदूर उनसे किसी भी प्रकार की सहायता ले सकता है और इसके लिए वे सदैव तत्परता से काम करेंगे।

भूपेंद्र शर्मा के साथ इस दौरान वीरपाल सिंह नेगी, बुद्धि चंद डोंडियल, प्रकाश चंद शर्मा शशि पांडे महावीर प्रसाद भंडारी उपस्थित थे।

0 Comments