Friday, 13 November 2026
Breaking News
गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे
चंडीगढ़ Trending

उत्तराखंड कला मंच ने शुरू की रामलीला की रिहर्सल

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़ :

उत्तराखण्ड कला मंच, सेक्टर 55,56 एवं पलसोरा द्वारा श्री रामलीला की रिहर्सल काली माता मंदिर, सेक्टर 56 के प्रांगण में शुरू हुई।

मंच के महासचिव विजय भट्ट ने बताया कि मंच द्वारा 7वीं बार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन निर्देशक निर्मल सिंह रावत के निर्देशन में किया जायेगा। मंच के प्रधान सुनील गुसाईं ने बताया कि इस बार बारिश के चलते भी कलाकार और सदस्य पूरे जोश और उमंग के साथ रिहर्सल में पूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं।

इस अवसर पर मंच के कार्यकारिणी सदस्य नरेश तिवारी, सुनील सिंह गुसाईं, विजय भट्ट, सुशील कुमार, महिपाल मनराल, कमल नेगी, निर्मल सिंह रावत, धीरज राणा, सत्ते सिंह रावत, हरीश सुन्द्रियाल, शीशपाल नेगी, दिनेश गुसाई, गेंदरपाल रौतेला, संजय यादव, महिंदर सिंह नेगी, मोहित नेगी, सुजल, समस्त बाल कलाकार व मंच के सदस्यगण शामिल रहे।

0 Comments