Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

मनीमाजरा में वाल्मीकि शोभा यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/मनीमाजरा 

मनीमाजरा में भव्य वाल्मीकि शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका मुस्लिम समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर वाल्मीकि कल्याण कमेटी के प्रधान राजेंद्र कुमार ने सभी समुदायों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पहल समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देती है।

कार्यक्रम में शामिल इमरान मंसूरी ने कहा कि “वाल्मीकि समाज हमारे समाज का अहम हिस्सा है। आज निकाली शोभा यात्रा ने आपसी मोहब्बत और एकता का सुंदर संदेश दिया है। यह गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी पहचान है, जिसे हमें हमेशा बनाए रखना चाहिए।

शोभा यात्रा के स्वागत में एसएस परवाना, इमरान मंसूरी, मंजूर अहमद, सुभाष धीमान, जमालुद्दीन, राजबीर भारतीया, इरफान अंसारी, उस्मान खान, अमज़द राणा, नुमान कादरी, मोहसिन सलमानी और नौशाद बाबा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

0 Comments