Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

ऐक्सियन पुड्डा बूथ अलॉट करने के एवज़ में 20,000 रुपए की रिश्वत लेता काबू

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम दौरान सोमवार को गुरप्रीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर, पंजाब शहरी विकास अथॉरिटी (पुड्डा), अमृतसर को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को अमृतसर निवासी गुरदर्शन सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत पर कार्यवाही के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर आरोप लगाया कि उक्त पुड्डा ऐक्सियन की तरफ से दरबार साहिब, अमृतसर के नज़दीक पुड्डा के बूथ नं. 3 से सम्बन्धित उसकी बकाया दरख़ास्त का निपटारा करने के एवज़ में 20,000 रुपए की माँग की जा रही है जो कि उसको साल 2016 में अलॉट हुआ था। उसने आगे कहा कि उक्त ऐक्सियन ने उसको धमकी दी है कि यदि वह उसको 20,000 की रिश्वत की रकम देने में असफल रहा तो वह औपचारिक कार्यवाहियों के कारण विचार अधीन उसकी अलाटमैंट रद्द कर देगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद अमृतसर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त ऐक्सियन को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेत हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त आरोपी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments