Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन

Read in:Hindi

बेटी डॉक्टर संकेत कौर ने दी मुखाग्नि, सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने किए श्रद्धासुमन भेंट

(MOREPIC1) अखिलेश बंसल, बरनाला 

वरिष्ठ पत्रकार तथा साहित्यकारों एवम लेखकों की जन्मभूमि बरनाला की मां कहे जाते जगीर सिंह जगतार का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से शारीरिक तौर पर अस्वस्थ चल रहे थे। उनका संस्कार बरनाला के रामबाग शमशानघाट में साएं 5 बजे किया गया। मुखाग्नि बेटी डॉक्टर संकेत कौर ने दी और सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन भेंट किए।

लेखकों को दिया प्लेटफार्म

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार ने लेख, स्टोरीज और पत्रकारिता का सफर स्कूली शिक्षा ग्रहण करते समय ही शुरू कर दिया था। लोकतांत्रिक विचारधारा के मद्देनजर उन्होंने नवां ज़माना, अकाली पत्रिका, पंजाबी ट्रिब्यून में अपनी सेवाएं अर्पित की। बरनाला के लेखकों साहित्यकारों कवियों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉम त्यार करके दिया। इसी कारण पत्रकार जगीर सिंह जगतार को लेखकों साहित्यकारों कवियों की मां के नाम से संबोधन किया जाने लगा। उसी प्लेटफार्म पर बैठ सैंकड़ों लेखकों और पत्रकारों को उज्जवल भविष्य मिल सका।

राजनेता थे कलम के मुरीद

स्वर्गवासी भूतपूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला, पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह कांझला, पूर्व मंत्री पंडित सोम दत्त समेत अनेक राजनीतिक लोग पत्रकार जगीर सिंह जगतार की कलम के मुरीद रहे हैं।

भगत सिंह का स्टेच्यू किया था स्थापित

(MOREPIC2)(SUBHEAD) बरनाला के मुख्यबाजार में साल 2023 के आखिरी महीने तक कायम रहे शहीद भगत सिंह जी का स्टेच्यू लोकतांत्रिक विचारधारक जगीर सिंह जगतार ने अपने साथी प्रोफेसर प्रीतम सिंह राही के साथ मिलकर स्थापित किया था। जो इस साल की शुरुआत होते ही नवीनीकरण की भेंट चढ़ गया।

नम आंखों से विदाई

उनके संस्कार के वक्त रामबाग कमेटी के मुख्य प्रतिनिधि भारत मोदी, बरनाला के विभिन्न प्रेस क्लब प्रतिनिधी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजीव शोरी, लेखिका डॉक्टर तरसपाल कौर, आईटीओ अमरजीत खिप्पल, गौशाला के प्रतिनिधि एडवोकेट प्रदीप गोयल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन भेंट किए।

0 Comments