Monday, 09 November 2026
Breaking News
आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक 
पंजाब Trending

विजीलैंस ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों सहित दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज: (SUBHEAD)
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों सहित दो निजी व्यक्तियों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के अंतर्गत प्राप्त हुए 10,01,120 रुपए के फंड्स का गबन करने के दोष के तहत गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने उक्त मामले के सम्बन्ध में राकेश गुप्ता, प्रिंसिपल सरकारी इन-सर्विस ट्रेनिंग सैंटर गुरदासपुर, अब प्रिंसिपल, सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल भागोवाल, गुरदासपुर, रामपाल, लैक्चरार, सरकारी इन-सर्विस ट्रेनिंग केंद्र गुरदासपुर, अब प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल कथलोर, जि़ला पठानकोट, में तैनात, कृष्णा टैंट हाऊस के मालिक जतिन्दर कुमार और सिग्मा डैकोरेट नाम की फर्म के मालिक, तारागड़ के मुकेश महाजन के विरुद्ध एफआईआर 14, तारीख़ 01-11- 2022 को आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत ई. ओ. डब्ल्यू विंग, लुधियाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त इन-सर्विस ट्रेनिंग सैंटर गुरदासपुर को सिखलायी के लिए रमसा स्कीम के अधीन उक्त ग्रांट प्राप्त हुयी थी। उक्त स्कीम के अंतर्गत राकेश गुप्ता, प्रिंसिपल और लैक्चरार रामपाल ने आपस में मिल कर फंड हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार किये। दोषियों ने सरकारी पैसे को अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करके और अलग-अलग तरह की सेवाएं, कुर्सियां, मेज़, टैंट और अन्य सामान किराये पर लेने के लिए जारी किये कुल 10,01,120 रुपए के फंडों का गबन करके सरकारी खजाने को नुक्सान पहुँचाया।
उन्होंने बताया कि इस जांच के आधार पर यह पाया गया कि उक्त दोषियों ने फंड्स का दुरुपयोग किया है। इस सम्बन्धी ब्यूरो ने उक्त सभी मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments