Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

1,00,000 रुपए की रिश्वत के आरोप में दो पुलिस कर्मी और एक निजी व्यक्ति गिरफ़्तार

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा थाना सदर नकोदर, जि़ला जालंधर के एसएचओ के रूप में तैनात रहे सब- इंस्पेक्टर बिसमन सिंह, सी.आई.ए. जालंधर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) रेशम सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह को 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सभी कर्मचारियों को हरजिन्दर कुमार निवासी गाँव रामपुर ठोडा, जि़ला रूपनगर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त सब-इंस्पेक्टर बिसमन सिंह ने एसएचओ होते हुए उसके भाई को होशियारपुर से उसके ट्रक समेत गाड़ी में भुक्की की बरामदगी दिखाकर झूठे केस में गिरफ़्तार किया था।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि सम्बन्धित एसएचओ बिसमन सिंह ने उस समय पर एएसआई रेशम सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह के द्वारा उसके भाई और श्रीनगर से लादा हुआ उसका ट्रक छुड़ाने के लिए 11,00,000 रुपए पहले ही किस्तों में हासिल कर लिए हैं। उसने दोष लगाया कि मुलजिम सब-इंस्पेक्टर का बेशक पुलिस लाईन जालंधर में तबादला हो चुका है परन्तु वह अपने उपरोक्त दो मध्यस्थों के द्वारा इस पुलिस केस में उसकी मदद करने के लिए उससे और पैसों की माँग कर रहा है।
इस शिकायत के तथ्यों और प्राप्त सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उपरोक्त सब-इंस्पेक्टर बिसमन सिंह, ए.एस.आई रेशम सिंह और प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आई.पी.सी. की 120-बी के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना, उडन दस्ता-1, एस.ए.एस. नगर, पंजाब में मुकदमा दर्ज किया गया है और इस केस की आगे की जांच चल रही है।