Saturday, 25 July 2026
Breaking News
टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया
पंजाब Trending

मार्कफेड का सहायक फील्ड अधिकारी 52 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
(MOREPIC1)  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान दौरान मार्कफैड के सहायक फील्ड अधिकारी गुरलाल सिंह को एसबीएस नगर के बंगा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात को 52,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अधिकारी को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज एक ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि गाँव हाकिमपुर, बंगा के शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने बताया कि वह अनाज मंडी बंगा में कमीशन एजेंट है और मार्कफैड का उक्त अधिकारी पिछले सीजन उनकी दुकान से 52,000 धान की बोरियाँ खरीदने के एवज में एक रुपये प्रति बोरा रिश्वत माँग रहा था। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को आगे बताया कि सौदा 35,000 रुपये में तय हुआ था, लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता था।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की है और उपरोक्त मार्कफेड अधिकारी को रिश्वत की मांग करने का आरोपी पाते हुए उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में विजीलैंस ने जालंधर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।