Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

रिश्वत माँगता डीड राइटर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान गुरूवार को डीड राइटर जसपाल सिंह, निवासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह, शिमलापुरी, लुधियाना को राजस्व विभाग के कर्मचारियों के नाम पर 10,000 रुपए रिश्वत देने की माँग करते हुए गिरफ़्तार कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ यह मामला ईशर नगर लुधियाना के रहने वाले बलविन्दर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई शिकायत की पड़ताल के आधार पर दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाईन शिकायत में बताया कि उसने 07.11.2023 को सब रजिस्ट्रार लुधियाना सैंट्रल के दफ़्तर से न्यू जनता नगर, लुधियाना स्थित अपने प्लॉट की रजिस्ट्री दर्ज करवाई थी। उपरोक्त डीड राईटर सब रजिस्ट्रार लुधियाना सैंट्रल के कर्मचारियों से उसका यह काम करवाने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायतकर्ता ने उक्त मुलजिम जसपाल सिंह के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और ऑनलाईन शिकायत ऑडियो सबूतों समेत विजीलैंस ब्यूरो के पास दर्ज करवा दी।
उन्होंने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त मुलजिम शिकायतकर्ता से प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के बदले राजस्व विभाग के कर्मचारियों के नाम पर 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सब रजिस्ट्रार (सैंट्रल) लुधियाना के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की अगली जांच जारी है।

0 Comments