Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

35,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा वसीका नवीस गिरफ़्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)पिंकी सैनी /डेराबस्सी /चंडीगढ़ 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आरंभ की मुहिम के अंतर्गत आज वसीका नवीस लखबीर सिंह, तहसील डेराबस्सी, ज़िला एस. ए. एस. नगर को 35,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया गया है।

 विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को अमनदीप सिंह निवासी गाँव जड़ौत, डेराबस्सी सब डिविज़न की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर की एक आनलाइन शिकायत की पड़ताल के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है।

इस सम्बन्धी और विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने दोष लगाया  कि दोषी वसीका नवीस ने उसके पिता द्वारा बेची जाने वाली ज़मीन की रजिस्टरी करवाने के बदले 45,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी पहले ही उससे रजिस्टरी फीस की कुल रकम के एक फ़ीसद बतौर कमीशन 35,000 रुपए रिश्वत पहली किश्त के तौर पर ले चुका है। शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धित सारी बातचीत अपने मोबाइल पर रिकार्ड करके सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत पाया गया कि उक्त वसीका नवीस ने शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए की रिश्वत हासिल की थी और बाकी रकम दूसरी किश्त में अदा की जानी थी। उन्होंने बताया कि इस तफ्तीश के आधार पर उपरोक्त मुलजिम को गिरफ़्तार करके उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो का थाना उड़न दस्ता-1 पंजाब एस. ए. एस. नगर में रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे कार्यवाही जारी है।

0 Comments