Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

वन विभाग का सर्वेयर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

Read in:Hindi

मोहाली, फेस2न्यूज:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाई जा रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान एस.ए.एस. नगर स्थित पंजाब वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के सर्वेयर मनजिंदर सिंह को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
उपरांत एसएएस नगर जिले के सिंहपुरा गांव में उसके घर की तलाशी के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 1,04,200 रुपये की नकदी बरामद की है। उधर, इस मामले में अन्य व्यक्तियों/कर्मचारियों की संलिप्तता की पूछताछ के लिए जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उक्त आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।   (SUBHEAD)
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी कर्मचारी को तलवंडी साबो, जिला बठिंडा निवासी दिनकर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसने राम मंडी-तलवंडी साबो मुख्य मार्ग पर एक नया पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए नो ऑबेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) के लिए आवेदन किया है और कथित आरोपी कर्मचारी ने यह प्रमाण पत्र देने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की है। उसने यह भी बताया कि यह आरोपी इस काम के लिए उससे तीन लाख रुपये पहले ही ले चुका है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी कर्मचारी को एसएएस नगर के फेज 7 की मार्केट में दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के एसएएस नगर सिथित फ्लाइंग स्क्वायड पंजाब के थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि मोहाली जिले के सिंहपुरा गांव में आरोपी के घर की तलाशी के दौरान विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 1,04,200 रुपये नकद बरामद किये है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले में अन्य व्यक्तियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।