Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ठेकेदार और कमीशन एजेंट के विरुद्ध चालान पेश

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ठेकेदार तेली राम और कमीशन एजेंट कृष्ण लाल के विरुद्ध अतिरिक्त जि़ला एवं सैशन जज, लुधियाना डॉ. अजीत अतरी की अदालत में चालान पेश कर दिया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री को 22 अगस्त, 2022 को आई.पी.सी. की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 12, 13 (2) के अधीन ठेकेदार तेली राम और अन्यों समेत गुरदास राम एंड कंपनी के मालिक/हिस्सेदारों के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में दर्ज एफ.आई.आर. नम्बर 11 तारीख़ 16-08-2022 के तहत गिरफ़्तार किया गया था।
उपरोक्त दोषियों के विरुद्ध विजीलैंस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 173 के अधीन चालान पेश किया है। इस चालान के 91 पन्ने हैं और पूरी चालान फाइल में कुल दस्तावेज/संलग्र कागज़ात 1556 पन्ने शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस केस सम्बन्धी आगे की जांच जारी है और इस मामले के बाकी दोषियों के खि़लाफ़ भी पूरक चालान जल्द पेश किया जाएगा।