Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के बदले रिश्वत लेते काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विभाग, बरनाला में तैनात इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी (वजन और माप) वरिन्दरपाल शर्मा को 4380 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम वरिन्दरपाल शर्मा को लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के लायसंसशुदा मुरम्मतसाज (रिपेयरर) पंकज कुमार की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर आरोप लगाया है कि उक्त इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी उससे फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए प्रति धर्म काँटा/स्केल रिश्वत की माँग कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम इंस्पेक्टर पहले भी उससे 4900 रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की तरफ से दी सूचना की तस्दीक करने के उपरांत, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उपरोक्त मुलजिम इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 4380 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।