Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

रिश्वत मांगने वाले हवलदार के विरुद्ध शिकायत मिलने पर रिश्वतख़ोरी का पर्चा दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले हवलदार हरमनजीत सिंह (नंबर 1310/संगरूर) के खि़लाफ़ रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुलाज़िम पुलिस चौकी, कालाझाड़, थाना भवानीगढ़, ज़िला संगरूर में तैनात है।

 पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार हरमनजीत सिंह के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता पप्पू सिंह निवासी गाँव बागड़िया, ज़िला मलेरकोटला की तरफ से ब्यूरो के पास दर्ज करवाई एक आनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त मुलाज़िम एक केस में उसकी मदद करने के एवज़ में रिश्वत माँग रहा है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के साथ पेश किये तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त पुलिस मुलाज़िम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।