Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

एक लाख की रिश्वत माँगने वाले सेवादार के विरुद्ध रिश्वतख़ोरी का पर्चा दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान तहसील कार्यालय-2, अमृतसर में तैनात सेवादार गुरधीर सिंह द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सेवादार के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता जयबीर सिंह निवासी गाँव कक्का कंडियाला, जि़ला तरन तारन द्वारा ब्यूरो के पास दर्ज करवाई गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त कर्मचारी ने उसकी सास के प्लॉट की रजिस्टरी करवाने के लिए एन.ओ.सी. मुहैया करवाने के एवज़ में एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जोकि एन.ओ.सी. ना देने के कारण उसने वापस कर दी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के साथ पेश किए गए तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना अमृतसर में दर्ज किया गया है और अगली पड़ताल जारी है। उसे विजीलैंस ब्यूरो के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस भी भेज दिया गया है।