Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

भारत-पाक सीमा पर हर्षोल्लास से मनाया गया विजय दिवस

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के भयंकर युद्ध में फाजिल्का सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला कर उन्हें हराकर भारत की जीत में आगे रहे पूर्व सैनिकों संग अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर विजय दिवस मनाया गया। समारोह आयोजक बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष और बीएसएफ के पुराने सहयोगी लीलाधर शर्मा ने 1971 के भारत पाक युद्ध की फाजिल्का सेक्टर की आंखों देखी दास्तान सुनाई और युद्ध में लड़ते शहीद हुए सैनिकों, बीएसएफ व पंजाब होमगार्ड के शहीदों को नमन किया। लीलाधर शर्मा समाज सेवक नरेश सचदेवा, कृष्ण सिंह तनेजा विक्रम शर्मा, दीपक दावड़ा के साथ हजारों रिट्रीट सेरेमनी देखने आए दर्शकों ने शहीदों के परिवारों, पूर्व सैनिकों और बीएसएफ, जवानों तथा अधिकारियों पर पुष्प वर्षा की।
उधर पाकिस्तानी अपनी सीमा पर खड़े भारत का विजय दिवस कार्यक्रम देख दांतों तले उंगलियां दबाते देखे गए। पूर्व सैनिकों ने फाजिल्का क्षेत्र में युद्ध लड़ते समय मोर्चे देख दास्तां सुनाई।

0 Comments