Saturday, 01 August 2026
Breaking News
श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण !
मनोरंजन Trending

वो जब याद आए… मोहम्मद रफ़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

सीनियर्ज म्यूज़िक पैशन ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से गत दिवस गवर्नमेंट आर्ट्स म्यूज़ियम ऑडिटोरियम में मोहम्मद रफ़ी को समर्पित एक सुरीला संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रफ़ी साहब के सदाबहार युगल गीतों की प्रस्तुति दी गई।

सीनियर्ज म्यूज़िक पैशन ग्रुप के निदेशक कर्नल बी. के. शर्मा (से. नि.) ने बताया कि ट्राइसिटी के साथ-साथ अंबाला, कुरुक्षेत्र, शिमला और दिल्ली से आए प्रतिभाशाली वरिष्ठ गायकों ने रफ़ी-लता, रफ़ी-आशा और रफ़ी-सुमन कल्याणपुर के क्लासिक बॉलीवुड डुएट्स प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सुनील बब्बर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात क्विज़ मास्टर और टीवी व्यक्तित्व श्री किशोर शर्मा तथा जाने-माने रंगकर्मी श्री भरत भूषण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत तरसेम और मोना द्वारा प्रस्तुत शीर्षक गीत “वो जब याद आए” से हुई, जिसके बाद रेखा शर्मा और डॉ. दीपक ने “झिलमिल सितारों का, डॉ. शशिकांत और सना ने “दीवाना हुआ बादल” तथा कर्नल बी. के. शर्मा और नीलम ने “रात के हमसफ़र” गाकर खूब सराहना बटोरी। अनीता के साथ “दिल पुकारे” भी प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि किशोर शर्मा ने मीनल के साथ “कभी रात दिन हम दूर थे” गाकर पूरा माहौल भाव-विभोर कर दिया, जबकि डॉ. आरती और सुरिंदर कक्कड़ ने अपने मधुर युगल गीत से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कुल 25 डुएट्स कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए, जिन्हें , डॉ. ओम, डॉ. प्रतिभा, डॉ. शबीर, डेज़ी, अरुण थापर, इंदुबाला, पर्वेश गुप्ता, पूनम, अविनाश, पुनीता, नरेश सैनी, सोनिया, आदर्श ज्योति, अनुराग, रुचिका, रोहित, शिल्पा, प्रेम सिंगला, शिवानी, डॉ. सत्यभूषण, डॉ. सुप्रिया शर्मा, डॉ. गुरुप्रताप, स्वपंदीप, करमवीर और नीना जैसे प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से यादगार बना दिया। कार्यक्रम मे एक गीत प्रतीक द्वारा भी प्रस्तुत किया गया जिस को सब ने सराहा. कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मंजू चौहान और संजीव कौरा ने किया।