Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

महिला थाना में महिला पुलिस कर्मियों ने मनाया तीज उत्सव

Read in:Hindi

फेस2न्यूज, पंचकूला

महिला थाना पंचकूला में हरियाणा तीज उत्सव के उपलक्ष्य पर महिला थाना प्रभारी सुनिता पुनिया के नेतृत्व में जिला की सभी महिला पुलिस कर्मचारियो नें मिलकर हरियाणा तीज उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

(MOREPIC1)  (MOREPIC2)  महिला थाना प्रभारी सुनिता पुनिया ने बताया कि यह तीज त्याहौर भाईचारे और प्रेम बढाने का त्यौहार है लेकिन आज के समय पारंपरिक और सांस्कृतिक त्यौहार लगातार समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं । इसका सबसे बड़ा कारण युवा पीढ़ी में इन त्योहारों को लेकर अज्ञानता है। इन त्योहारों को विलुप्त होने से बचाने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है।

यह त्यौहार महिलाओं के लिए खास होता है और इस सावन में इस तरह के उत्सव के आयोजन से भगवान शिव शंकर और माता पार्वती प्रसन्न होकर सुहागिन औरतों को लम्बे वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हैं । ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत करने और उत्सव में हिस्सा लेने से अविवाहित कन्याओं को मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है, उनका जीवन सुखमय रहता है जिस उपलक्ष्य र सभी महिला पुलिस कर्मचारियो नें हाथों में मेहंदी लगाकर बडी हर्ष उल्लास के साथ त्यौहार मनाया गया ।

इस मौके पर पीएसआई मीनाक्षी दहिया, पीएसआई पूजा, एएसआई रेणु, महिला मुख्य सिपाही आशा, महिला मुख्य सिपाही अनिता बराड, तथा अन्य महिलाए मौजूद रहीं ।