Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

डॉक्टर इंजीनियर बनाने के लिए दिन में 12 से 14 घंटो तक काम किया आज पूछते है आपने हमारे लिए किया क्या

Read in:Hindi

मीडिया के सामने झलका माता पिता का दर्द

आर के शर्मा/चंडीगढ़

मेरा एक बच्चा इंजीनियर है और एक बेटा डॉक्टर लेकिन आज अपने माँ बाप के लिए किसी के पास टाइम नहीं है। उनकी अच्छी पढ़ाई और परवरिश के लिए दिन में 12 से 14 घंटो तक काम किया। आज पूछते है कि आपने हमारे लिए किया क्या है। कुछ इस तरह दुःखी ह्रदय से पीड़ित माता पिता भलाई मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार ने आप बीती बताई।

(MOREPIC1) (SUBHEAD)सेक्टर 27 स्तिथ प्रेस क्लब में पीड़ित माता पिता भलाई मंच द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सतीश कुमार ने अपना निजी अनुभव सांझा करते हुए कहा कि वृद्धाश्रमों में भीड़ बढ़ती जा रही है। बुजुर्गो के दुखड़े सुनने बैठ जाओ तो आँखो से आंसू झलक पड़ते है।

संतानें उनसे जमीनें, मकान, दुकानें अपने नाम लिखाकर उन्हें वृद्धाश्रमों में छोड़ जाती है । आज बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।

सतीश बताते है कि बच्चे मां-बाप की आरजू हैं, जिंदगी का सहारा होते हैं, बुढ़ापे की लाठी होते हैं ,ऐसे में जब वह बुजर्गो को अपने से अलग करते है। उन्हें वृद्धाश्रम छोड़ आते है। ऐसे में बुजर्गो की जीने की इच्छा समाप्त हो जाती है। सिर्फ शरीर जिंदा रहता है आत्मा मर चुकी होती है। जो जिगर का टुकड़ा होता है वही तड़पने के लिए छोड़ देता है।

ऐसी संतान के लिए दिल से कभी आशीर्वाद नहीं निकलता। जीवन के अंतिम चरण में अपनी औलादों की बेरुखी का शिकार और ठुकरा दिए जाने के बाद वृद्धआश्रम ही एक बड़ा सहारा बना है। सतीश ने कहा कि जिसकी उंगलियों को पकड़कर बचपन में चलना सीखा, आज उन्हीं माँ बाप को बच्चे अनजान सफर पर छोड़ देते है । हाल-चाल, सेहत की फिक्र तो दूर बच्चों ने तो सालो से उनकी सूरत तक नहीं देखी। इन बुजुर्गों को आखिरी पड़ाव पर जब सहारे की जरूरत थी, बच्चों ने उनका साथ छोड़ दिया।