Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
पंजाब Trending

विश्व प्रसिद्ध आरती …..ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पंडित श्रद्धा राम फिलौरी की 188वीं जयंती

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /फाजिल्का

-विश्व प्रसिद्ध आरती ओम जय जगदीश हरे के लेखक और सनातन धर्म के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी पंजाब के फिल्लौर नगर के वासी पंडित श्रद्धा राम फिलौरी की 188वीं जयंती नगर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर मनाई जाएगी।

समाज सेवक लीलाधर शर्मा ने बताया कि पंडित शारदा राम फिलौरी को बचपन से धार्मिक विचार प्राप्त हुए। उन्होंने संस्कृत, हिंदी, फारसी, पंजाबी भाषा में अनेकों उपन्यास लिखे। ज्योतिष के माहिर होने कारण दूर-दूर से लोग उनके पास आते थे। अंग्रेजों के शासनकाल में उन्होंने सनातन धर्म को अग्रिम रखते हुए सराहनीय कार्य किया। जिन पर अंग्रेजों ने उन पर अत्याचार शुरू कर देश निकाला दे दिया। कुछ वर्षों बाद अमृतसर आकर उन्होंने सन 1870 में ओम जय जगदीश हरे आरती लिखी। जो देश-विदेशों में रोज गाई जाती है। ऐसे महान व्यक्ति को हमेशा याद रखना चाहिए।

0 Comments