Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 का आयोजन 12 व 13 नवम्बर को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा इस वर्ष हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 का आयोजन 12 व 13 नवम्बर, 2022 को करवाया जाएगा। इस बारे में हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त हो गई है तथा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बोर्ड के 54वें स्थापना दिवस पर दी।
उन्होंने आगे बताया कि बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा के उत्थान एवं विद्यार्थियों के कल्याण से जुड़ी अति महत्वकांक्षी 'बुनियाद योजना' शुरू की गई है जिसके तहत प्रदेश भर में प्रथम चरण में 3000 छात्र-छात्राओं को बुनियाद सेंटरों के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करके किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, एनटीएसई व अन्य टेंलेट सर्च प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से विद्यार्थियों का भविष्य सुदृढ़ होगा, जिससे वह आगे रोजगार पाने में सक्षम बनेंगे।