Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

अब नई सब्जी मंडी में लगेगा पार्किंग शुल्क, व्यापारियों में रोष

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
नई अनाज मंडी स्थित होलसेल सब्जी मंडी में जाने वाले दुकानदारों और उपभोक्ता को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। सरकार के आदेशों पर मंडी में प्रवेश करने वाले वाहनों पर शुल्क शुरू कर दिया गया है। फिरोजपुर की एक सोसाइटी ने मंडी में प्रवेश शुल्क का ठेका लेने का दावा कर पहले दिन सैंकड़ों लोगों से 20 रुपए से लेकर 30 रूपए प्रति वाहन शुल्क वसूला तथा बकायदा रसीद भी दी, जिसका वहां आने वाले जागरुक दुकानदारों व खरीदारों ने विरोध जताया। जिक्रयोग्य है कि सरकार बनते ही आप कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी में हो रही हर प्रकार की वसूली को बंद करने का आश्वासन दिया था।