Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब

अबोहर: आज नगर निगम में लगेगा विशेष शिविर

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) नगरनिगम में लोगों के नक्शे पास करवाने एवं विभिन्न तरहं की एनओसी लेने संबधित आ रही शिकायतों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी नेता दीप कंबोज के दिशा निर्देशानुसार नगरनिगम के जोन 1 के इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह,ज़ोन 2 के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, जोन 3 की इंस्पेक्टर सोनल बजाज व ड्राफ्टमैन दिनेश गर्ग के साथ निगम के टाउनहॉल में 24 नवंबर वीरवार को सुबह 11 से 2 बजे तक एक विशेष शिविर लगाएंगे। जिसमे लोगों के नक्शे पास करवाने एवं विभिन्न तरहं की एनओसी संबधी कार्यो को मौके पर ही करवाएंगे। विजय कंबोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिना किसी भेदभाव लोगों की समस्याओं का समाधान करवा रही है, इसलिए वीरवार चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा व्यक्ति नगरनिगम के टाउन हॉल में आकर अपना काम करवा सकता है। उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों की शिकायतों एवं दिक्कतों के मद्देनजर ही 24 नवम्बर को विशेष शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी का जायज काम रुकेगा नही और नाजायज होगा नही।