Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

अबोहर में बढ़ रहा क्राईम ग्राफ: एक्टिवा सवार स्कूल टीचर का बाईक सवारों ने छीना पर्स

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ इस कदर लगातार बढ़ता जा रहा है कि चोरी, छीनाझपटी व लूट की वारदातें लगातार हो रही है। शनिवार दोपहर तीन बजे एक प्राईवेट स्कूल की अध्यापिका का फिल्मी स्टाइल में मोटरसाईकिल सवारों ने पर्स छीन लिया। उक्त अध्यापिका ने साहस का परिचय देते हुए उक्त झपटमारों का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी देते हुए गली नंबर एक सिद्धू नगरी निवासी रिचा सिडाना धर्मपत्नी अश्वनी सिडाना ने बताया कि वह अमृृ़त मॉडल स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह छुट्टी के बाद अपने घर जा रही थी, तो आरडी कालोनी के निकट दो मोटरसाईकिल सवार युवकों ने उसकी एक्टिवा के आगे अपना मोटरसाईकिल लगा लिया, जिस पर उसने अपनी एक्टिवा रोक ली। उक्त मोटरसाईकिल सवाराें ने एक्टिवा के आगे रखा पर्स झपट लिया। रिचा ने बताया कि उस पर्स में 20 हजार कीमत का एमआई कंपनी का मोबाइल, तीन हजार रूपये नकदी व जरूरी कागजात थे। जब झपटमार उसका पर्स लेकर फरार हुए, तो उसने धोबीघाट वाली गली तक उक्त लोगों का पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे। उधर इस घटना संबंधी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बाईक सवार फरार होते हुए दिखाई दे रहे हैं।