Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

अरोड़वंश भाईचारे की तरफ से समाज भलाई में डाला जा रहा योगदान सराहनीय- अरोड़ा

Read in:Hindi

अबोहर/ फाजिल्का, फेस2न्यूज ब्यूरो:
सूचना एवं लोक संपर्क और आवास निर्माण और शहरी विकास विभागों के मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को फाजिल्का में श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन किया। यह मूर्ति एमसी कालोनी के अरोड़वंश पार्क में स्वः श्रीमती जयदेवी और स्वः श्री गोकल चंद वधवा और स्वः श्री अश्वनी वधवा की याद में श्री अरोड़वंश वैलफेयर सोसायटी की तरफ से स्थापित की गई है।
इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी अमीर विरासत है और अरोड़वंशियों ने अपनी काबलीयत के साथ समाज में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली है और नयी पीढ़ी को इतिहास से अवगत होना चाहिए। उन्होंने अरोड़वंश भाईचारे की तरफ से टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में डाले योगदान के लिए भी भाईचारे की सराहना की।
फाजिल्का के विधायक नरिन्दर पाल सिंह सवना के इलावा पीएचडी चेंबर ऑफ कामर्स पंजाब के प्रधान करन गिल्होत्रा, पूर्व विधायक अरुण नारंग, अरोड़वंश सभा के पंजाब प्रधान असवनी कुमार गांधी, अरोड़वंश वैलफेयर सोसायटी फाजिल्का के प्रधान बाबू लाल, अरुण वधवा ने भी संबोधन किया जबकि इस मौके पर शहीदों की समाधि कमेटी के प्रधान सन्दीप गिल्होत्रा, ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुनील सचदेवा, एडीसी डाः मनदीप कौर, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू और श्री अरोड़वंश वैलफेयर सोसायटी के अधिकारी और शहर निवासी उपस्थित थे।
इससे पहले अमन अरोड़ा ने अपने परिवार समेत गुरुद्वारा ज्ञानी गुरबख़स सिंह फाजिल्का में पहुँच कर सरबत के भले की अरदास की।

0 Comments