Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपियों द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी तथा नूह के स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में प्रति माह ₹6000 तथा 11000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी।
जानकारी देते हुए ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में तौफीक नामक निजी व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता से माइनिंग स्टाफ, नूह द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में ₹6000 प्रति माह की रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी द्वारा यह धनराशि शिकायतकर्ता से फोन पे के माध्यम से प्राप्त की गई जिस पर कार्यवाही करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा तौफीक को 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार, एक अन्य मामले में आरोपी मनोज को ₹11000 प्रति माह रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण रेवाड़ी स्टाफ द्वारा वाहनों के चालान न करने की एवज में 11000 रुपए प्रति माह रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी मनोज को फोन पे के माध्यम से 11000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।