Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

अवैध रूप से 4 लाख रुपये की ऋण राहत लेने के आरोप में पटवारी और तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़/पटियाला, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने गलत हलफनामा दाखिल करके पंजाब सरकार से 4,02,222 रुपये की कर्ज राहत लेने के आरोप में एक राजस्व पटवारी और दो किसानों को गिरफ्तार किया है। (SUBHEAD)
राज्य विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि यह मामला बलकार सिंह, निवासी न्यू ऑफिसर कॉलोनी, पटियाला, राजस्व हलका हमीरगढ़, जो अब संगरूर जिले के तहसील कार्यालय भवानीगढ़ में तैनात है, के खिलाफ जांच के आधार पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा गांव हमीरगढ़ के दो निजी व्यक्तियों राम सिंह और सुरिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी किसान हरदेव सिंह, हमीरगढ़ को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी किसानों के पास विधिवत रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है और वे पिछली सरकार द्वारा प्रदान की गई ऋण राहत का लाभ पाने के पात्र नहीं थे। इन आरोपियों ने पटवारी के साथ मिलकर लाभ लेने के लिए कृषि विभाग में झूठा शपथ पत्र दाखिल किया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त पटवारी ने इन किसानों की जमीनों के संबंध में पोर्टल पर वास्तविक रिपोर्ट अपलोड नहीं की और उन्हें अवैध ऋण राहत मिल गया। यह पाया गया कि राम सिंह को 1,28,249 रुपये, सुरिंदर सिंह को 96,258 रुपये और हरदेव सिंह को 1,77,716 रुपये की कर्ज राहत मिली थी। इस तरह सभी आरोपियों ने सरकारी खजाने को 4,02,222 रुपये का नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

0 Comments