Friday, 06 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
पंजाब Trending

असामाजिक तत्वों खिलाफ सर्च ऑपरेशन, 21 स्थानों पर 13 वाहन इंपाउंड

Read in:Hindi

एसएएस नगर, फेस2न्यूज:
पंजाब में ऑपरेशन ईगल-2 कार्रवाई दौरान जिला एस. ए. एस. मोहाली में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों की नाकाबंदी की गई, पेट्रोलिंग दलों को तैनात किया गया और रेलवे स्टेशन्ज, बस स्टैंड, होटल्ज, सराय और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 21 जगहों पर नाकेबंदी की गई. नाकेबंदी के दौरान 734 लोगों की जांच की गई। 13 वाहनों को इंपाउंड किया गया और 79 वाहनों का ट्रैफिक चालान किया गया। इसके अलावा जिले के 04 रेलवे स्टेशनों व 32 होटलों व ढाबों की जांच की गई।

0 Comments