Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

आई.डी.एफ.सी. बैंक का मैनेजर 40,000 रुपए रिश्वत लेता विजीलैंस द्वारा काबू

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने फिरोज गांधी मार्केट, लुधियाना में स्थित आई. डी. एफ. सी. बैंक के कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह को 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्टेट विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इस निजी बैंक के उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह केस रविन्द्र कुमार निवासी सराभा नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस रेंज लुधियाना में पहुँच कर बयान दर्ज करवाया कि वह पक्खोवाल रोड लुधियाना में ‘सिलवर मोड फैशन’ के नाम अधीन एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान चला रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आर. बी. आई. की ग्रैंड एमरजैंसी क्रेडिट लाईन ( जी. ई. सी. एल.) स्कीम के अधीन उपरोक्त आई. डी. एफ. सी. बैंक से 30. 9. 2020 को 4 सालों के लिए 13, 32, 379 रुपए का कर्ज़ लिया था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने कर्ज़ की सारी रकम/ किश्तें अदा करके अपना लोन खाता बंद करवाने के लिए उक्त कुलैकशन मैनेजर के साथ संपर्क किया। कुलैकशन मैनेजर के साथ बातचीत के बाद उसने कर्ज़ की सारी रकम अदा कर दी परन्तु फिर भी उसका कर्ज़े वाला खाता बंद नहीं किया गया। इस सम्बन्धी जब वह उक्त कुलैकशन मैनेजर को मिला तो उसने बैंक के सीनियर अधिकारियों से यह खाता बंद करवाने के बदले उससे 40 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि क्योंकि आरोपी कुलैकशन मैनेजर एक बैंक कर्मचारी है, इसलिए बैंकिंग रैगुलेशन एक्ट 1946 की धारा 46- ए अनुसार वह भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अधीन लोक सेवक है। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस रेंज लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और दोषी बैंक कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से उसकी दुकान में 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और दोषी को अदालत में पेश किया जायेगा।