Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

आगामी नगर निगम चुनाव हेतु आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब में होने वाले नगर निगमों के चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। वीरवार को आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर पंचायतों से संबंधित मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, शिक्षा मंत्री मीत हेयर, सेहत मंत्री डा. विजय सिंगला समेत अन्य विधायक भी उपस्थित थे, जिनके साथ चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा हुई।
बता दें कि जलंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों के चुनाव होने है। विधानसभा चुनावों में इन सभी जिलों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रह चुका है। इन जिलों में आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत हासिल हुई और विरोधी दलों का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया था। अकाली दल और कांग्रेस के कई बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार गए। विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद पार्टी नगर निगम चुनावों में जीत को लेकर काफी आश्वस्त है।
आम आदमी पार्टी के लिए इस चुनाव में और भी कई अच्छे संयोग है कि पंजाब में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों के हित में बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। आप सरकार के फैसले और कार्यों का असर भी नगर निगम चुनावों पर पड़ेगा और पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।
जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन चुनावों में सभी सीटों पर ईमानदार उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल का चुनाव लोकल मुद्दों पर लड़ी जाएगी।
बैठक में जरनैल सिंह ने कहा कि हम जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगी।

0 Comments