अबोहर, दलीप कुमार:
कोटकपूरा निवासी साहब सिंह पुत्र केवल सिंह अपनी पत्नी रेणूका व बच्चों को मिलने के लिए कृष्णा नगरी अबोहर पहुंचा था। दोनों पति-पत्नी का झगड़ा काफी समय से चल रहा था। पति ने बच्चों से मिलने की इच्छा जाहिर की। लेकिन पत्नी, साला व साली ने उसे उसके बच्चों से मिलने नहीं दिया। साहब सिंह ने अपने आपको जलाने की कोशिश की। लोगों ने उसे बचा लिया और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। उसका बठिण्डा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।।
डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि नगर थाना पुलिस के प्रभारी सर्बजीत सिंह व एएसआई सुखविंद्र सिंह ने साहब सिंह पुत्र केवल सिंह वासी गुरूद्वारा भोरा साहिब खुडिय़ा, गली सुरगोरी कोटकपूरा के बयानों के आधार पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 280, 13.10.2022 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत सास सुमित्रा देवी पत्नी सत्यनारायण, आशीष गोयल पुत्र सतनारायण, रेणूका पुत्री सतनारायण, मोनिका पुत्र सतनारायण वासी कृष्णा नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी अबोहर शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
पंजाब
Trending
आत्महत्या की कोशिश करने वाले पति की मौत, पत्नी व ससुरालियों पर 306 का मामला दर्ज
Read in:Hindi