Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

आप सरकार की अनदेखी के कारण असमाजिक ताकतें कर रही है पंजाब का माहौल खराब: संदीप जाखड़

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तभी से कुछेक असामाजिक ताकतों ने भी पंजाब में हलचल तेज कर दी है जिसके उदाहरण स्वरूप दिन प्रतिदिन प्रदेश में लूटपाट की वारदातें, हत्याएं, फिरोतियो आम देखने को मिल रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है, उक्त बाते विधायक संदीप जाखड़ ने कही।
उन्होंने कहा कि बड़े ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के लोगों को इन हालातों में छोड़कर अपने मंत्रियों सहित अन्य राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू और सिखों का नाखुन और मांस का रिश्ता है और इस रिश्ते को आज कुछ असामाजिक ताकतें क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। जिसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि हिन्दू-सिख एकता ही पंजाब की असल पहचान और ताकत है। उन्होंने कहा कि असामाजिक ताकतों को हमें एकता से मुंह तोड़ जवाब देना होगा ताकि पंजाब की शांति को किसी की नजर न लग सके। इसीलिए वे मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते है कि वे तुरंत पंजाब लौटकर गृहमंत्री होने के नाते पंजाब की कानून व्यवस्था को संभाले ताकि राष्ट्रविरोधी तत्व पंजाब को पुराने काले दिनों की ओर न धकेल सके।