Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर की ज़मीन में हुए गबन मामले में भगौड़ा दोषी गिरफ़्तार

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर की ज़मीन में हुए गबन के मामले में करीब 3 साल 5 महीने से फऱार चल रहे भगौड़े दोषी गुरदीप सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मुकदमे में अब तक कुल 12 दोषी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं और बाकियों की खोज जारी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर द्वारा सूर्य एनक्लेव एक्सटेंशन में 94.97 एकड़ ज़मीन एक्वायर की गई थी, जिसका मुआवज़ा देते समय असली व्यक्तियों की जगह फर्ज़ी व्यक्ति खड़े कर और नकली दस्तावेज़ तैयार करके इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से 5,49,18,523 (पाँच करोड़ उनचास लाख अठारह हज़ार पाँच सौ तेईस) रुपए की मुआवज़े की रकम का गबन करने सम्बन्धी मुकदमा नंबर 244 तारीख़ 29-10-2013 को आई.पी.सी. की धारा 409, 419, 420, 465, 467, 468, 201, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 के अंतर्गत थाना नया बारांदरी जालंधर में दर्ज किया गया था। इसके उपरांत इस मुकदमे की अगली जाँच विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी गई थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में शामिल दोषी फर्ज़ी गोबिंद राम द्वारा नकली दस्तावेज़ तैयार करके इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट के अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से 2,12,76,211 रुपए की रकम का गबन किया गया और इस रकम में से 7,00,000 रुपए दोषी गुरदीप सिंह ने चैक के द्वारा दोषी गोबिंद राम से हासिल किए थे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में शामिल दोषी मनजीत शर्मा, सुखदेव सिंह पटवारी, प्रेम प्रकाश, वकील मोहित भारद्वाज, वकील दीपक सिडाना, अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जतिन्दर कुमार शर्मा, तरलोक सिंह, सन्दीप शर्मा, सुरिन्दर कुमार कैशियर को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। बाकी के फऱार दोषियों को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उनके रिहायशी और अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जिनको जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

0 Comments