Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा Trending

एचएयू के छात्र अक्षय महत्ता को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार को लगातार एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। विश्वविद्यालय को जहां शिक्षा, शोध, विस्तार के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में भी इसका नाम पीछे नहीं है। समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय के बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर के दौरान किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए कृषि महाविद्यालय के छात्र अक्षय महत्ता को वर्ष 2020-21 के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दरबार हॉल राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र के अलावा उन्हें मेडल व 1 लाख रूपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया।
विश्वद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के कारण ही इंसान को लक्ष्य की प्राप्ति होती है, यह पुरस्कार अक्षय की कड़ी मेहनत व लगन का ही फल है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह बहुत गौरव की बात है।