Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

एनके शर्मा को लगा जोर का झटका, अकाली पार्षद पवन ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
अकाली दल के पूर्व विधायक एन.के. शर्मा को तब बड़ा झटका लगा जब नगर काउंसिल लालड़ू के वार्ड नंबर 12 से शिरोमणि अकाली दल से टिकट पर दो बार बने पार्षद पवन कुमार अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। विधायक कुलजीत रंधावा ने पवन कुमार को आम आदमी पार्टी में उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया है। रंधावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली-भाजपा से तंग आ चुके लोगों ने आम आदमी पार्टी को बड़ा जनादेश दिया था, वहीं अब पार्षदों को अपने नेताओं की हकीकत समझ में आ गई है और उन्होंने मौजूदा सरकार पर भरोसा जताकर विकास को बढ़ावा दिया है। बता दें है कि पवन कुमार अकाली नेता एनके शर्मा की टीम के प्रमुख सदस्यों में से थे और उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में एनके शर्मा के लिए काफी मेहनत की थी।