Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

एमसी और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बढ़ रहे डेंगू केस

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या सैकड़ों में पहुंच चुकी है, जबकि ढकौली सीएचसी में अभी तक डेंगू के 38 मरीज ही पहुंचे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू मरीजों के सही आंकड़े तक नहीं हैं। लोगों का कहना है स्वास्थ्य विभाग और जीरकपुर एमसी की लापरवाही के चलते ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शहर में सफाई व्यवस्था का तो बुरा हाल है ही, जीरकपुर एमसी फॉगिंग भी नहीं करवा रही है। डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को ढकौली के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
डेंगू से एक मरीज की मौत हो चुकी हुई है। लेकिन, स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। बड़े हॉस्पिटल के नाम पर ढकौली की सीएचसी है। हॉस्पिटल से पता चला है यहां डॉ. सौरव सिंगला कुछ दिन के लिए हॉस्पिटल आए थे। उनको भी डेंगू हो गया है। डॉ. सौरव मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं।