Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

कत्ल के आरोपी तक नहीं पंहुच पाई पुलिस, तलाश में बिहार गई पुलिस टीम

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर में कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। जिस मकान में कत्ल हुआ, उसी में रहने वाला पवन नाम का व्यक्ति वारदात के बाद से गायब है। वारदात के बाद पत्नी और बच्चे के साथ 3 बैग लेकर फरार है। इसलिए पुलिस अभी तक उसे ही कत्ल का आरोपी मान रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम बिहार गई हुई है। इस दौरान पुलिस ने उसकी लोकेशन और अन्य सूत्रों से गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन वह बच रहा है। इससे पुलिस का शक और भी पुख्ता हो जाता है कि वारदात पवन ने ही की है। एकता बिहार के मकान नंबर-ए में पहली मंजिल पर रहने वाली गायत्री (35) का कत्ल बीते 24 नवंबर को हो गया था। गले को चाकू से रेत कर इस हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या के बाद आरोपी ने खून से सने चाकू को बाथरूम में धोया। बाथरूम में पुलिस को खून के निशान मिले हैं। यह भी आशंका है कि रसोई में मिला धारदार चाकू, जो सब्जी काटने के इस्तेमाल में लिया जाता था, उसी से महिला का गला रेता गया। बीते 24 नवंबर को बलटाना की एकता विहार कॉलोनी में दोपहर बाद गायत्री की गला रेत कर हत्या की गई थी। मकान नंबर ए की पहली मंजिल पर गायत्री का शव उसके बेड में पड़ा मिला था। इस मकान में महिला पति के साथ किराए पर रह रही थी।
महिला के गले को किसी तेजधार हथियार से रेता गया था। बेडशीट पर खून बिखरा पड़ा था और बेड के नीचे फर्श पर चूड़ियां टूटी हुई थी। गायत्री यहां अपने पति बहादुर के साथ रहती थी। एक साल पहले ही गायत्री और बहादुर की शादी हुई थी। बहादुर बलटाना की फर्नीचर मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। वह वारदात के दौरान दुकान पर था। उसने दुकान से पत्नी को फोन किया तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया। घर पहुंचा तो गेट पर ताला लगा मिला। ताला तोड़ा गया तो अंदर गायत्री बेड पर पड़ी थी। आसपास खून बिखरा पड़ा था। इसी मकान में पहली मंजिल पर बहादुर के पड़ोस में पवन नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी सलोनी और छोटे बच्चे के साथ रह रहा था, जो घटना के बाद से गायब है। पुलिस उसी की तलाश में जुटी हुई है।