Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

कमीशन मामले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कार्यकारी अभियंता निलंबित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा सीएम विंडो पर आई एक शिकायत पर सख्त कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिविजन नंबर-2, सोनीपत के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा को निलंबित कर दिया है और साथ ही उसके विरुद्ध नियम-7 के तहत विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यालय से सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोनीपत के निवासी दीपक, जोकि एक ठेकेदार है, ने सीएम विंडो पर कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह हुड्डा के विरुद्ध कोटेशन को सेंक्शन करने के लिए उनसे 20 प्रतिशत एडवांस कमीशन की मांग करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। कमीशन न देने पर कोटेशन में मनमाने तरीके से रेट काटने शुरू कर दिए। साथ ही, शिकायत में यह भी बताया था कि जितेंद्र सिंह हुड्डा कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को बिना काम किए ही मोटी रकम का भुगतान करता है।
ओएसडी ने बताया कि उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच हेतु विभाग द्वारा एक कमेटी गठित की गई और कमेटी की जांच रिपोर्ट में कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही पाए गए। तदनुसार मुख्यमंत्री द्वारा जितेंद्र सिंह हुड्डा को निलंबित करने के साथ-साथ नियम-7 के तहत विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
भूपेश्वर दयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई कार्यवाही से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि प्रदेश में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत आती है, तो भविष्य में भी ऐसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और आमजन के बीच सीएम विंडो एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। पारदर्शी व्यवस्था व सुशासन स्थापित करने के लिए सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।