Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब Trending

करंट लगने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो किया रोड जाम

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ढकोली के कृष्णा इंकलेव में एक 48 वर्षीय बाल चंद नामक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों खिलाफ कार्रवाई नही की तो परिजनों ने थाने के बाहर ओल्ड अंबाला रोड जाम कर दी। घटना सोमवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है, जिसकी सूचना परिजनों को 3 बजे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के बाद बुधवार को परिजनों ने ढकोली थाने के आगे से निकल रही ओल्ड कालका रोड को जाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही एस एच ओ ढकोली मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया और 15 मिंट में ही रोड खुलवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ 304ए आईपीसी के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोमवार से ही फरार चल रहे हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ऊषा व बेटी पूजा ने बताया कि मृतक बाल चंद ढकोली क्षेत्र में रंजीत सिंह नामक ठेकेदार के पास पथर का काम करता था। जो रोजाना को तरह सोमवार सुबह 8 बजे काम के लिए घर से निकला था। ढकोली के कृष्णा इंकलेव में 336 नंबर मकान में मशीन के साथ रगड़ाई कर रहा था। मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 3 बजे काल आई तो घटना का पता चला जबकि उनके पति कि मौत सुबह 9 बजे ही हो गई थी। पत्नी ऊषा व सबसे छोटी बेटी पूजा ने आरोप लगाया कि जिस घर में काम चल रहा था उसके पास बिजली का कनेक्शन भी नही था और कुंडी लगाकर काम करवाया जा रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नही किया और न ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया। जिस कारण मजबूरन हमें रोड जाम करना पड़ा। वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी के जब तक दोनों आरोपी नही पकड़े जाते, तब तक वह संस्कार नही करेंगे।
पांच बेटियों का बाप था मृतक बाल चंद:
मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि उनके पास पांच बेटियां ही हैं, तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पांच बेटियों में से एक बेटी को तो आंखो से दिखाई भी नही देता और परिवार के पालन पोषण की जिम्मेवारी मृतक बाल चंद के कंधो पर थी। जिसके बाद परिवार को अब समस्याओं का समाना करना पड़ेगा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति को करंट लगा है। मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर, शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव डेरा बस्सी सिवल अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया था। मौके से मिली जानकारी अनुसार मृतक घर में पथर की रगड़ाई कर रहा था और बिजली की तारें मीटर से डायरेक्ट लगी हुई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। मृतक की पत्नी ऊषा की शिकायत पर लापरवाही बरतने के आरोप में मकान मालिक मनोज तिवारी और ठेकेदार रंजीत सिंह के खिलाफ 304ए के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
-सिमरजीत सिंह, एस एच ओ ढकोली

0 Comments