Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को भाजपा में शामिल होने पर आप ने बताया अवसरवादी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज
कांग्रेस के चार पूर्व मंत्रियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने इस 'स्विचओवर' (पार्टी परिवर्तन) के लिए कंग्रेस नेताओं को 'अवसरवादी' करार दिया। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर करवाई से बचने के लिए कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस का “कचरा” शामिल करना भाजपा की दोहरी नीति को उजागर करता है।
कंग ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा शनिवार को भाजपा में भाजपा में शामिल हो गए थे।
कंग ने भाजपा पार्टी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि प्रदेश में ड्रग माफिया और रेत माफिया को संरक्षण देकर पंजाब के भविष्य को तबाह करने वाले कांग्रेसी नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा नेता भी पार्टी में इनका दिल से स्वागत कर रहे हैं।
कंग ने साफ किया कि आप सरकार द्वारा भ्रष्ट नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। आप सरकार पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाले सभी भृष्ट नेताओं के खिलाफ सख्त करवाई कर उन्हें जेल भेजेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू को निजी कम्पनीयों को कोविड-19 किट के ठेके देने में कथित भ्रष्टाचार करने के लिए दोषी ठहराया गया था। इसी तरह, कांग्रेस में मंत्री रहते हुए अरोड़ा, कांगड़ और वेरका पर भी भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे थे।
कंग ने कहा कि भाजपा का दामन थामने वाले वेरका वही नेता हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब को कमजोर करने की कोशिश के लिए दलित विरोधी और किसान विरोधी कहा था।
कंग ने कहा कि ये सभी पूर्व कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त हैं। भाजपा भी इन नेताओं को पंजाब के भविष्य को खराब करने के लिए दोषी ठहराती आयी है।
कंग ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए पूछा कि क्या ये नेता भगवा पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद अब भाजपा के लिए सच्चे और भरोसेमंद हो गए हैं?
कंग ने कहा कि आप सरकार पंजाब और पंजाबियों को विकास के लिए हमेशा काम करती रहेगी। सरकार भ्रष्टाचार और पंजाब विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।