Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

कानूनगो 10,000 रुपए रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को सर्कल ठठी सोहल, तरन तारन जिले में तैनात राजस्व कानूगो ओम प्रकाश को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानूनगो को भलविन्दर सिंह निवासी गाँव झबाल, जि़ला तरन तारन की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।
विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच कर आरोप लगाया कि उक्त राजस्व अधिकारी उसके रिश्तेदार की हदबंदी रिपोर्ट देने के एवज में उससे 25,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।
उसकी शिकायत की जांच करने के बाद विजीलैंस की एक टीम ने जाल बिछाया और दोषी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही जारी है।