Sunday, 07 June 2026
Breaking News
प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान
पंजाब Trending

कार की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
लैहली-बनूड़ लिंक मार्ग पर स्थित गांव लैहली के निकट एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान नाजर सिंह, निवासी लैहली के तौर पर बताई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक नाजर सिंह के पुत्र सुखदीप सिंह ने अपनी दी शिकायत में कहा कि उसका पिता नाजर सिंह गांव हंसनपुर की और अपने खेतों में जा रहा था। उसी समय बनूड़ की ओर से एक तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लिया है। कार चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि लैहली-बनूड़ लिंक मार्ग की चौड़ाई बहुत ही कम है। वाहन चालक टोल बचाने के लिए उक्त रास्ते का प्रयोग करते हैं। जहां से भारी वाहनों सहित मार्ग पर पूरा दिन आवाजाही रहती है। जिस कारण आए दिन उक्त मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। रेलवे फाटक बंद होने पर यहां स्थिति और भी नाजुक बन जाती है। जहां से पैदल और दोपहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से उक्त मार्ग पर ओवरलोड वाहन और टिप्परों को बंद करने की मांग की है।