Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

कार से मिले युवती के शव मामले में दो युवकों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
बीते दिन गांव शताबगढ़ के पास खेतों में पोलो कार से मिली निशा राणा की मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका की दिल्ली निवासी बहन अमिता के बयान पर आईपीसी की धारा 304, 201 व 34 के तहत मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजय निवासी आदमपुर जालंधर व मानवगीत सिंह निवासी सुलतानपुर लोधी कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को खेतों में छोड कर भागने वाले मानवगीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे साथी अजय की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतका निशा राणा की बहन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी 34 वर्षीय बहन निशा राणा का वर्ष 2002 में तलाक हो गया था। निशा राणा डेराबस्सी में पिता व छोटी बहन सपना के साथ रहती थी, जबकि उनकी मां अगस्त 2022 में हिमाचल में अपने बेटे के साथ रहने चली गई थी। निशा विदेश में सेट होना चाहती थी। 15 नवंबर को निशा ने अपनी बहन सपना को कहा कि वह आज रात ट्रैवल एजेंट अजय निवासी जालंधर व मानवगीत सिंह को मिलेगी। वह काफी दिनों से उसे मिलने के लिए बुला रहे है। निशा को दोनों युवक खरड़ सेक्टर-118 में शांति सागर होटल में ले गए, जहां उक्त दोनों ने निशा को उसकी समर्थता से अधिक शराब पिला दी। ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हो गई। दोनों उसे ईलाज करवाने की बजाय रातभर गाड़ी में इधर-उधर घूमाते रहे, जिस कारण उनकी लापरवाही से निशा की मौत हो गई। अमिता का आरोप है कि दोनों ने निशा के फोन भी खुर्द बुर्द कर दिए।