Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब

किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
एसएसपी मोहाली संदीप गर्ग के दिशा निर्देश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान दौरान डेराबस्सी पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार एएसपी डेराबस्सी डॉ दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि डेराबस्सी क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान एएसआई कुलदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ डेराबस्सी पुलिस द्वारा अंबाला—चंडीगढ़ रोड पर स्थित गांव जवाहरपुर हाईवे पर नाकेबंदी की हुई थी। इसी बीच अम्बाला की ओर से एक व्यक्ति हाथ में लिफाफा लिए आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर इसकी जांच की तो उस लिफाफे से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसे एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान चरखी दादरी हरियाणा निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने मामले में शामिल एक व्यक्ति का खुलासा किया, जिसका नाम जीरकपुर निवासी अमन है। पुलिस ने जांच इस मामले में के दौरान अमन को इस मामले में शामिल कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड प्राप्त किया।

0 Comments